फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली फैक्टरी अग्निकांड: रणवीर बोला- पत्नी जलकर मर गई, जिंदा होती तो घर आ जाती, अब उम्मीद नहीं

Sun, 01 Oct 2023 09:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुराली/मोहाली (पंजाब)

सार

आग लगने वाले दिन से ही वह पत्नी की तलाश कर रहा है। उसने इलाके के सारे अस्पताल तक छान मारे लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। अब तो घर में जब बच्चे मां के बारे में पूछते हैं तो वह उनसे आंख नहीं मिला पाता है। फैक्टरी में उसकी सास और साली भी काम कर रही थी।
विज्ञापन
कुराली की फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कुराली स्थित चनालों फोकल प्वाइंट इलाके में 27 सितंबर को केमिकल फैक्टरी में आग लग गई थी। इस मामले में पुलिस ने चांदनी के पति रणवीर पासवान की शिकायत पर फैक्टरी के मालिक पर केस दर्ज कर लिया है। दो महिलाकर्मियों की हालत अभी गंभीर है। रणवीर ने बताया कि उसकी पत्नी की इस आग में ही जलकर मौत हुई है क्योंकि अगर वह जिंदा होती तो घर आ जाती। इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार फैक्टरी मालिक जीएस चावला है।

विज्ञापन


वहां आग बुझाने वाले यंत्रों का इंतजाम तक नहीं था। उसकी पत्नी ने कुछ दिन पहले बताया था कि फैक्टरी में आग लगते लगते बची है लेकिन इसके बावजूद फैक्टरी मालिक ने वहां आग बुझाने के प्रबंध नहीं किए। पिछली बार जब आग लगी थी तो मजदूरों ने किसी तरह बुझा ली थी लेकिन इस बार मजदूरों को मौका ही नहीं मिला और केमिकल के चलते आग देखते ही देखते भड़क उठी।

सारे अस्पताल छान मारे, नहीं चला पता

आग लगने वाले दिन से ही वह पत्नी की तलाश कर रहा है। उसने इलाके के सारे अस्पताल तक छान मारे लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। अब तो घर में जब बच्चे मां के बारे में पूछते हैं तो वह उनसे आंख नहीं मिला पाता है। फैक्टरी में उसकी सास और साली भी काम कर रही थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद चांदनी को निकलने का मौका ही नहीं मिला। वहीं, जब तक वह पहुंचा तो वहां आग के गुबार निकल रहे थे जिसमें से बचना असंभव है इसलिए अब तो उसे कम ही उम्मीद है कि पत्नी जिंदा होगी। उन्होंने पुलिस से लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
 

मामले में फैक्टरी मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की जांच जारी है। घटना में जिस भी अन्य व्यक्ति की लापरवाही सामने आएगी, उस पर भी केस दर्ज किया जाएगा। मौके से कुछ अवशेष मिले हैं जिनकी फॉरेंसिक रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। - धर्मवीर सिंह, डीएसपी, मुल्लांपुर।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें