फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कोहिनूर ढाबा चौक बना ट्रैफिक की सबसे बड़ी चुनौती, सिग्नल न होने से रोजाना जाम में फंस रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। चंडीगढ़–अंबाला हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे स्थित कोहिनूर ढाबा चौक इन दिनों जीरकपुर की सबसे गंभीर ट्रैफिक समस्या के रूप में उभर चुका है। चौराहे पर ट्रैफिक लाइट्स की व्यवस्था न होने के कारण यहां सुबह से देर शाम तक लंबा जाम लगा रहता है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थिति इसलिए भी अधिक जटिल हो गई है क्योंकि यह चौक सामान्य चार दिशाओं वाला नहीं, बल्कि छह दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों का प्रमुख जंक्शन है, जहां यातायात नियंत्रण बेहद मुश्किल हो जाता है।
इस चौक से नगर परिषद, तहसील कार्यालय, डीएसपी दफ्तर, सुविधा केंद्र और पुलिस थाना जीरकपुर जैसे अहम सरकारी संस्थानों का सीधा संपर्क है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग इन कार्यालयों में कामकाज के लिए पहुंचते हैं। इसके साथ ही लोहगढ़ गांव की ओर जाने का यही मुख्य मार्ग है, जबकि अंबाला से पटियाला चौक और पटियाला से अंबाला जाने वाले भारी वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइट्स न होने के कारण दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक जल्द निकलने की होड़ में चौराहे के बीच फंस जाते हैं, जिससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासी रवि कुमार, गुरमेल सिंह, अश्विनी कुमार, कुलदीप सिंह और सुनील कुमार ने बताया कि आए दिन यहां ट्रैफिक जाम और हादसों की आशंका बनी रहती है। शहरवासियों को अब प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद है, ताकि इस व्यस्त चौक पर जाम और दुर्घटनाओं से राहत मिल सके।

अधिकृत कोट 1

कोहिनूर ढाबे वाले चौक पर ट्रैफिक लाइट्स बेहद जरूरी हैं और इस मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को पहले भी पत्र लिखा गया है और अब फिर से दोबारा पत्र लिखा जाएगा।-इंस्पेक्टर मनफूल सिंह, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन


अधिकृत कोट 2

ट्रैफिक लाइट्स के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है और अगली हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास होते ही सिग्नल स्थापित कर दिए जाएंगे।-
चरण पाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें