फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: छात्र पर चाकू से हमला, गिरफ्तार आरोपी युवक पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीजीसी लांडरां में एक छात्र पर एक युवक ने चाकू से हमला करके उसकी हत्या का प्रयास किया है। इस हमले में गंभीर घायल होटल मैनेजमेंट का छात्र एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। इसकी पहचान लुधियाना निवासी मानव के रूप में हुई है। इस मामले में हमलावर आरोपी युवक की पहचान पटियाला के रागोमाजरा निवासी तरुण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मानव की पसली के पास बगल में तेजधार चाकू से हमला किया गया है। मानव के पिता दलीप चंद ने बताया कि कॉलेज कैंपस के अंदर ही उस पर युवक ने कातिलाना हमला किया है। इस हमले के बाद कॉलेज स्टॉफ ने ही घायल मानव को अस्पताल में भर्ती करवाया है, यहां पर उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं, परिवार का कहना है कि उसे अभी होश नहीं आया है। इस मामले में सोहाना पुलिस ने मानव के पिता के बयान पर हमलावर तरुण के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 115/3 (5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को वीरवार को मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मानव के पिता दलीप चंद ने बताया कि उनके बेटे मानव ने डेढ़ महीने पहले ही सीजीसी लांडरां में होटल मैनेजमेंट फर्स्ट ईयर में दाखिला लिया था। उनका बेटा रोजाना अपने वाहन से लुधियाना से कॉलेज आता-जाता है। मंगलवार को दोपहर वह बाबा बालकनाथ जाने के लिए घर से निकलने लगे थे कि तभी करीब ढाई बजे उन्हें फोन आया कि उनके बेटे को चाकू लगा है और उसे अस्पताल में रैफर किया जा रहा है। जब वह अस्पताल पहुंचे तो उनका बेटा वेंटिलेटर पर था। उनके बेटे पर हमला क्यों किया गया है इसका बेटे के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। उन्हें सिर्फ इतना पता चला है कि कॉलेज की किचन जहां स्टूडेंट्स को ट्रेनिंग दी जाती है वहां मानव पर हमला हुआ है। हमले में इस्तेमाल चाकू भी किचन से लिया गया था। उन्होंने कहा कि कॉलेज के स्टूडेंट्स को प्रबंधकों ने कुछ भी बताने से मना किया हुआ है। बच्चे डर रहे हैं कि उनके बात करने से उन्हें कॉलेज से निकाला जा सकता है।
तरुण का मानव के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। तरुण ने मानव पर चाकू से हमला करके उसे घायल कर दिया है और वह अस्पताल में भर्ती है। तरुण को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। उसको वीरवार को मोहाली की अदालत में पेश किया जाएगा। -जसप्रीत सिंह काहलों, एसएचओ थाना सोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें