फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एतिहासिक फतेह मैदान पर आज होगी किसान महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ रविवार को किसान जत्थेबंदियां शहरी युवाओं के साथ एकजुट होकर आवाज बुलंद करेंगी। शहरी युवाओं के साथ तालमेल बनाती किसानों की यह महासभा पंजाब के इतिहास में खास जगह रखने वाले फतेह मैदान में होगी, जहां देश की सबसे ऊंची फतेह मीनार खड़ी है।
विज्ञापन

मोहाली में रविवार को होने जा रही किसानों की महासभा कई मायनों में खास है। इस महासभा के दौरान संयुक्त किसान मोर्चा व भाकियू एकता के नेताओं के साथ शहरी युवा भी मंच साझा करेंगे। पॉलीवुड के कई जानेमाने लोग भी इसमें हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। किसान जत्थेबंदियों ने महासभा के लिए उस फतेह मैदान का चुनाव किया है, जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर ने मुगल फौजों को धूल चटाकर किसानों को जमीन का मालिक बनाया था।
पंजाब के किसान पहले राज्य में तो अब राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर इन कानूनों के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। इस किसान महासभा में संयुक्त किसान मोर्चे से किसान नेता गुरनाम सिंह चडूनी, बलदेव सिंह सिरसा विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। महासभा में पंजाबी गायक जस्स बाजवा, बीर सिंह, अदाकार गुरप्रीत सिंह घुग्गी, करमजीत अनमोल, भारतीय किसान यूनियन से मेहर सिंह थेड़ी, रविंदर सिंह देहकलां और गुरप्रीत सिंह नियामियां भी पहुंचेंगे। इसके अलावा नवदीप सिंह, नूर चाहल, गौरवदीप सिंह, विद्यार्थी नेता कनूप्रिया और प्रतीक मान मुख्य वक्ता होंगे। इस किसान महासभा के लिए नौजवान किसान एकता चंडीगढ़, किसान वेलफेयर सोसाइटी पंजाब, गुरुद्वारा तालमेल कमेटी मोहाली, मोहाली इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, बाबा गाजीदास जी क्लब, युनाइटेड सिख, पुआदी मंच सहित कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। नौजवान किसान एकता के परनीत सिंह ने बताया कि इस महासभा में प्रत्येक वर्ग और धर्म के लोग भाग लेंगे। किसानों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को महासभा में हिस्सा लेने के लिए संदेश भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें