फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अपहरण किए गए व्यक्ति को छुड़ाया, दो अपहर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। एमडीसी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का अपहरण करने वाले दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। दोनों अपहर्ताओं ने पैसे मांगने के लिए व्यक्ति को गांव बिल्ला में छुपाकर बंधक बनाया हुआ था। पुलिस ने गांव में दबिश देकर बंधक व्यक्ति को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़वा लिया है। गिरफ्तार अपहर्ताओं की पहचान गोबिंद चौहान और सोनू दोनों निवासी मौलीजांगरां, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को शिकायत में महिला रामकला ने बताया कि उसके पति सुनील कुमार वीरवार को सुबह अपनी बाइक पर काम पर जाने के लिए पंजाब में चुन्नी कलां के लिए निकले थे। उसने बताया कि गोबिंद चौहान ने उसके देवर को कुछ समय पहले पैसे उधार दिए थे। इस कारण गोबिंद चौहान अकसर उसके पति को फोन पर धमकी देकर कहता था कि मेरे पैसे वापस करो, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। इस कारण वह काफी डरी रहती थी और अपने पति से काम पर पहुंच जाने के बाद उसके कुशल मंगल के बारे में फोन पर पूछती थी। रामकला ने वीरवार को अपने पति सुनील कुमार को फोन किया तो फोन बंद था। कुछ देर बाद उसके ससुर का फोन आया कि उन्हें किसी गोबिंद चौहान नाम के लड़के ने फोन करके धमकी दी है कि हमारे पैसे वापस कर दो नहीं तो सुनील हमारे पास है और उसको हम देख लेंगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। एमडीसी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम के साथ जांच करते हुए अपहरण किए गए सुनील का पता लगाने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें गुप्त सूचना मिली कि सुनील कुमार को अपहर्ताओं ने गांव बिल्ला में खेतों के अंदर बंधक बनाकर रखा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम दबिश देने के लिए मौके पर पहुंची और दोनों अपहर्ताओं को गिरफ्तार करके बंधक सुनील कुमार को उनके चंगुल से छुड़ा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें