फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर उतारने गए बिजली कर्मी को दुकानदार ने बनाया बंदी

Fri, 04 Mar 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
‌किडनेप, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
मोहाली के फेज-4 स्थित बूथ मार्केट में उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई, जब मीटर उतारने आए बिजली विभाग के मुलाजिमों को एक दुकानदार ने बंदी बना लिया। इसके बाद वह दुकान में ताला लगाकर चला गया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर शिकायत दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला तोड़ा और मुलाजिमों को बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक थाना फेज-1 की पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी।

शिकायतकर्ता बिजली विभाग के मुलाजिम मंजीत सिंह ने बताया कि वह दुकान में बिजली का मीटर उतारने गया था। उसने लंबे समय से बिजली का बिल नहीं भरा था। उस पर 71293 रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा वह मेन सप्लाई की तार में कुंडी लगाकर बिजली चोरी कर रहा था। मीटर दुकान के अंदर लगा था। वह और उनका एक साथी जैसे ही मीटर उतारने के लिए अंदर घुसे तो इतने में दुकानदार ने दुकान का शटर गिरा दिया और ताला लगाकर भाग गया। उन्होंने कई बार शटर खटखटाया, लेकिन किसी ने खोला नहीं।

इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल पर फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शटर का ताला तोड़ा और मुलाजिमों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को फेज-1 स्थित थाने ले गई। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें