फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खिजराबाद कुश्ती दंगल 14 सितंबर को, पहले दिन की राशि से बाढ़ पीड़ितों की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। क्षेत्र के ऐतिहासिक कस्बे खिजराबाद में छिंज कमेटी, ग्राम पंचायत और ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें पंजाब में आई बाढ़ के मद्देनजर निर्णय लिया गया कि इस साल का खिजराबाद कुश्ती दंगल दो दिन की बजाय एक दिन ही होगा। साथ ही पहले दिन होने वाली कुश्तियों के खर्च की राशि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन


छिंज कमेटी के प्रधान सतनाम सिंह सत्ता, हरदीप सिंह, बलदेव सिंह, पूर्व सरपंच गुरिंदर सिंह, जसविंदर सिंह काला, सरपंच निरपाल राणा, बलजिंदर सिंह भेली सहित अन्य ने जानकारी दी कि इस बार दंगल 13 और 14 सितंबर को खिजराबाद खेल स्टेडियम में होने वाला था। अब 13 सितंबर की 80 किलो, 90 किलो और उससे अधिक भार वर्ग की कुश्तियां रद्द कर दी गई हैं। अब केवल 14 सितंबर को देश के नामी पहलवानों के बीच महत्वपूर्ण मुकाबले होंगे। इस दिन झंडी की कुश्ती और कई इनामी कुश्तियां करवाई जाएंगी।
इस अवसर पर मनदीप सिंह, बलवीर सिंह मंगी, गुरशरण सिंह, जसपाल सिंह, हरिंदर सिंह चिंदा, जगदीप सिंह, घनश्याम लक्की, पवन कुमार, अवतार सिंह, तेजिंदर सिंह, गुरनाम सिंह, बंत सिंह, नरिंदरपाल पाली, करनैल सिंह, जगजीत सिंह, हरदीप सिंह बब्बी, राजिंदर सिंह राजू सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें