फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : कार रोकी तो ट्रैफिक पुलिस के हवलदार से मारपीट कर फाड़ डाली वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। ट्रैफिक पुलिस के एक हवलदार के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ने के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह विवाद उस समय हुआ जब पुलिस ने नाके पर एक कार को रोका था। इसके बाद दोनों आरोपी कार वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी की पहचान एक अज्ञात महिला के साथ जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के हवलदार बलजिंदर सिंह गांव खानपुर में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मोरिंडा की ओर से आ रही एक पंजाब नंबर की कार को रोकना चाहा, जिसमें एक महिला के साथ कार चालक व्यक्ति था। कार सवार महिला ने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। हवलदार बलजिंदर सिंह ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन कार चालक ने कार रोकने के बजाय हवलदार को टक्कर मारने की कोशिश की। इससे हवलदार जोर से कार के बोनट से टकरा गया। इसके बाद कार चालक और महिला कार से बाहर आए और बहस करते हुए दोनों ने हवलदार के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी भी फाड़ दी। हवलदार को धक्का दिया और नीचे भी गिरा दिया। यहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने हवलदार को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। जब दूसरे पुलिस मुलाजिम हवलदार को संभालने लगे तो दोनों आरोपी कार को घटनास्थल पर छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद घायल हवलदार बलजिंदर सिंह को सरकारी अस्पताल खरड़ में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें