खरड़। खरड़ पुलिस ने चोरी और झपटमारी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई एसएएस नगर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों पर थाना सदर खरड़ के अंतर्गत घडुआं पुलिस ने की।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी मकान नंबर 3, गार्डन कॉलोनी, खरड़ और नरिंदर सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी होशियारपुर, हाल निवासी मकान नंबर 3, गार्डन कॉलोनी, खरड़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों का डोप टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा, पुलिस ने अमनदीप सिंह उर्फ पवन पुत्र गुलजार सिंह, निवासी घडुआं को भी गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने उसके खिलाफ भी चोरी से संबंधित मामला दर्ज किया है।