फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ केस : नई धाराओं के बावजूद हिमांशु की जमानत बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। खरड़ सदर थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी हिमांशु कुमार की नियमित जमानत बरकरार रहेगी। जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन नई धाराएं जोड़े जाने के बावजूद सेशन कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। सेशन जज अतुल कसाना की अदालत ने पहले के जमानत आदेश में संशोधन कर इन नई धाराओं को भी शामिल कर लिया है। हिमांशु कुमार ने 5 अगस्त 2026 को खरड़ सदर थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 345 में नियमित जमानत मांगी थी। यह मामला शुरुआत में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत दर्ज किया गया था। सेशन कोर्ट ने 31 अक्तूबर 2026 को उसकी जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। आरोपी की ओर से दलील दी गई कि पुलिस ने जांच के दौरान एफआईआर में बीएनएस की धारा 238, 317(2) और 3(5) भी जोड़ दी थीं। इन धाराओं को पहले के जमानत आवेदन में शामिल नहीं किया जा सका था। इसलिए, पहले पारित जमानत आदेश में इनका उल्लेख जरूरी था ताकि आरोपी नई धाराओं के तहत भी जमानत का लाभ ले सके। सेशन जज ने पुलिस रिकॉर्ड और पिछली जमानत याचिका का अवलोकन किया। अदालत ने पाया कि जांच एजेंसी ने वास्तव में एफआईआर में तीनों नई धाराएं जोड़ी थीं। अदालत ने कहा कि आरोपी इन नई धाराओं के तहत भी नियमित जमानत का हकदार है। इसके बाद 31 अक्तूबर के जमानत आदेश में संशोधन के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें