फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: कवि मंच मोहाली ने काव्य दरबार में नए साल का कैलेंडर किया रिलीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कवि मंच मोहाली ने नए साल का कैलेंडर जारी किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के प्रधान भगत राम रंगाड़ा ने की, जबकि अध्यक्ष मंडल में बलकार सिंह सिद्धू, बहादर सिंह गोसल और गीतकार रणजोध सिंह राणा शामिल रहे। इस मौके पर करवाए कवि दरबार की शुरुआत लोक गायक अमर विरदी ने धार्मिक रंग के गीतों से हुई। इसके बाद गीतकार ध्यान सिंह काहलों ने अपनी आने वाली गीत पुस्तक से चयनित रचना प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम में गीतकार रणजोध राणा, एडवोकेट नीलम नारंग, सुरजीत सुमन, बलकार सिद्धू, रतन बाबकवाला, प्यारा सिंह राही, जगतार जोग, मलकीत नागरा और दर्शन तिओणा सहित कई कवियों ने अपनी रचनाओं से समा बांधा। कार्यक्रम में गुरशरण काका, सुमित्र दोस्त, निर्मल मोहन, दिया मोहन, राज कुमार साहोवालिया, सरबजीत सिंह और अन्य रचनाकारों ने अपनी पेशकारियां दी। जगपाल सिंह (आईएएफ सेवानिवृत्त) ने मंच को आर्थिक सहयोग दिया। मंच संचालन जनरल सेक्रेटरी राज कुमार साहोवालिया ने किया। कार्यक्रम के अंत में भगत राम रंगाड़ा ने शीघ्र ही नई साझा काव्य पुस्तक प्रकाशित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें