फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रगतिवादी कविता केंद्र की ओर से कवि दरबार आयोजित, कवियों ने रचनाओं से बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-6 में साहित्यकारों का लगा जमावड़ा, रचनाओं की हुई सराहना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। प्रगतिवादी कविता केंद्र मोहाली की ओर से फेज-6 में कवि दरबार का आयोजन किया गया। केंद्र के संरक्षक दलवीर सिंह सरोआ के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में शहर के कई कवियों और साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज, संस्कृति और प्रगतिशील विचारधारा को प्रस्तुत किया। कवि दरबार में प्यारा सिंह राही, गुरविंदर गुरी, कुलदीप सिंह दीप, बंत सिंह दीप, दलवीर सरोआ और जगतार सिंह जोग सहित अन्य कवियों ने रचनाएं सुनाईं। रतन बाबकवाला ने तुम्बी पर लोकधुनें और गीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर कवि बंत सिंह दीप को उनकी कविताओं में प्रगतिशील सोच को स्थान देने के लिए सम्मान पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम में पाल अजनवी, जसविंदर सिंह कैरों, सुखपाल सिंह हुंदल, तरसेम सिंह कलेवाल और सरवण सिंह साबर सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे। मंच संचालन पाल अजनवी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें