फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर की कवेंच क्रिकेट टीम ने पंचकूला की पिनाका टीम को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना के क्रिकेट मैदान में शनिवार को अंडर-14 के 20 ओवर के मैच में जीरकपुर की कवेंच क्रिकेट अकादमी की टीम ने पंचकूला की पिनाका क्रिकेट अकादमी को 100 रन से पछाड़ दिया। मैच का टॉस जीतकर कवेंच क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 25 ओवर में 2 विकेट खोकर 166 रन बनाए थे।कवेंच के सबसे उत्तम खिलाड़ियों में सादिक ने 78 गेंदों में 9 चौके मारकर 83 रन बनाए। वहीं, सोनित ने 65 गेंदों में 3 चौके लगाकर 48 रन बनाए। गेंदबाजी में इस टीम के किंशुक ने 2 ओवर फेंके जिसमें 5 रन देकर 2 विकेट लिए। कृष्णा ने 2 ओवर फेंककर 7 रन दिए और 2 ही विकेट लिए। वहीं नरेश ने 3 ओवर लिए 5 रन दिए और 1 विकेट ली।
विज्ञापन

दूसरी तरफ से पिनाका टीम ने 19.3 ओवर में 10 विकेट खोकर केवल 66 रन बनाए और लक्ष्य को चेस करने में नाकाम रही। पिनाका क्रिकेट अकादमी की खराब बल्लेबाजी के कारण वे रन बटोरने में असफल रहे और 100 रन से ये मैच हार गए। इस गेम के मैन ऑफ द मैच कवेंच के सादिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें