फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ज्योति महंत का आरोप, नकली किन्नर पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मुंडी खरड़ की रहने वाली ज्योति महंत ने पूजा महंत पर संगीन आरोप लगाए हैं। मंगलवार को मोहाली में एक प्रेस कांफ्रेंस में ज्योति महंत का आरोप है कि पूजा महंत नकली किन्नर है। वह किराये पर अपने चेले लाकर उसके एरिया में बधाई मांग रहे हैं। उनके चेलों को उनके ही एरिया में बधाई लेने नहीं दे रहे। यही नहीं ज्योति महंत का आरोप है कि उनके चेलों से मारपीट की जा रही है। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 5 जुलाई को पूजा महंत सहित चार लोगों पर मामला दर्ज तो कर लिया लेकिन पूजा महंत और उसके किसी भी चेले को गिरफ्तार नहीं किया है। ज्योति महंत ने आरोप लगाया कि वह हाल ही में जानलेवा हमले वाली शिकायत को लेकर मोहाली रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर से मिली थी, लेकिन डीआईजी ने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई। अब उन्हें हमलावर धमका रहे हैं। ज्योति महंत का कहना है कि इस मामले में उन्होंने बीओआई (ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) पंजाब को लिखित शिकायत दी है। ज्योति महंत का आरोप है कि उनकी ओर से वर्षों से नकली किन्नर पूजा महंत व उसके चेलों की जांच करवाने की मांग की जा रही है ताकि उनकी असलियत सामने आ सके। ज्योति महंत ने कहा कि वह एक मामले में पूजा महंत के अत्याचारों में सरकारी गवाह है, जिसके चलते उन पर गवाही से हटने का दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि 5 जुलाई को उनकी शिकायत पर पूजा महंत, तुलसी, जसनूर, काजल जट्टी के खिलाफ थाना सिटी खरड़ में मामला दर्ज हुआ है।
विज्ञापन




मामला दर्ज किया है लेकिन इन मामलों में तीन नोटिस भेजने होते हैं। इसके बाद गिरफ्तारी की जाती है। एक नोटिस भेजा जा चुका है। दूसरा भेजने के लिए संबंधित जांच अधिकारी को बोल दिया गया है। -सुनील कुमार, एसएचओ थाना सिटी खरड़
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें