जीरकपुर। बलटाना में हो रहे 40 ओवर के क्रिकेट मैच में पहले टॉस जीत कर बलटाना क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीसीए (बलटाना क्रिकेट अकादमी) ने 28.5 ओवर खेलकर 10 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए थे। जिसका पीछा करते हुए जेपीएसए चैंप्स ने 32.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 204 रन बनाए।
बीसीए टीम के सत्यम राणा ने 48 गेंदों पर 51 रन बनाए, जबकि आर्यन ने 24 गेंदों पर 25 रन बनाए। वहीं इनके गेंदबाज रोहित ने 3 ओवर फेंके, जिसमें 25 रन देकर 2 विकेट लिए। टीम के सत्यम राणा ने 5 ओवर फेंके और 1 विकेट ली।
जेपीएसए टीम के बल्लेबाज प्रियांशु सिंह ने 32 गेंद खेलकर 54 रन बनाए, दूसरे बल्लेबाज अंकित धीमान ने 40 गेंद में 53 रन बनाए। इनकी टीम के गेंदबाज विनायक दीक्षित ने 7 ओवर करवाए, जिसमें उन्होंने 40 रन देकर 4 विकेट लिए, इस टीम के सिमरनप्रीत ने गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर करवाए और 20 रन देकर 2 विकेट लिए।