फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में चली गई थी नौकरी, परेशान होकर व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। गांव बलौंगी में एक व्यक्ति ने लॉकडाउन के दौरान नौकरी चले जाने से परेशान होकर अपने घर के बाहर पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान महिंदर कुमार के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। महिंदर पिछले दो साल से गांव बलौंगी की आदर्श कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी चले जाने से वह काफी परेशानी में था और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। मृतक यहां अकेला रहता था और बुधवार देर रात उसने अपने घर के बाहर खड़े पीपल के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने देखा कि महिंदर का शव पेड़ से लटका हुआ था। इस पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव अपने कब्जे में लिया। इसके बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव यहां रह रहे उसके अन्य जानकारों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें