फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झामपुर हत्याकांड का खुलासा : पांच हजार रुपये के विवाद में की थी युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। बलौंगी पुलिस ने गांव झामपुर में 13 जून की रात हुए दीपक कुमार हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच हजार रुपये के लेन-देन के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या की गई थी। आरोपियों की पहचान मलोया निवासी विशाल उर्फ गज्जक और अनिल उर्फ नीलू के रूप में हुई है। थाना प्रभारी पैरीविंकल ग्रेवाल ने बताया कि मृतक दीपक कुमार पर विशाल उर्फ गज्जक के पांच हजार रुपये बकाया थे। इसी विवाद को लेकर दोनों आरोपियों ने दीपक को झामपुर के पास बुलाया था। वहां पैसों को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दीपक की हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मृतक की कॉल डिटेल और गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई। आखिरी समय में उसके संपर्क में रहे लोगों से भी पूछताछ की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अनिल उर्फ नीलू के खिलाफ चंडीगढ़ के विभिन्न पुलिस थानों में 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन मामलों में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। उस पर नशीले पदार्थों की तस्करी और चोरी के भी आरोप हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


वारदात का पता कैसे चला

पुलिस के अनुसार, घटना की रात एक ऑटो चालक झामपुर क्षेत्र से गुजर रहा था। उसने सड़क पर एक युवक को पड़ा देखा। पास जाने पर युवक के शरीर पर चाकू के कई घाव और खून फैला हुआ मिला। ऑटो चालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें