फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गारदी नगर में तीन घरों से लाखों रुपये के गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। गांव गारदी नगर में बीती रात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। पीड़ित सोमपाल ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह अगले महीने तय है। उसने विवाह के लिए गहने और 80 हजार रुपये नकदी जमा की थी। चोरों ने उसके घर के ताले कटर से काटे और सामान बिखेर दिया। सोमपाल के घर से चांदी की चेनियां, कंगन, झांझर और अन्य गहने भी चोरी हुए। इसी तरह निर्मल सिंह के घर से सोने की बालियां, तीन कोके और 20 हजार रुपये नकदी गायब हुई। चौधरी बंटी के घर से डेढ़ तोले की सोने की चेन और अन्य गहने चोरी हुए। पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें