फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बंद घर से गहने व 20 हजार की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बलटाना के हरमिलाप नगर में 21 नवंबर को बंद घर में चोरी हो गई। इसकी शिकायत बलटाना चौकी में दर्ज करवा दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता राम किशोर हाल वासी हरमिलाप नगर बलटाना मूल वासी दिलवार नगर जिला हरदोई उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी करता है। वह 21 नवंबर को अपने पैतृक गांव किसी काम के लिए गया था। जब वह दो दिन बाद घर वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा था। इसके बाद उन्होंने सारा सामान चेक किया तो घर में रखी 20 हजार नकदी, एक सोने का हार, एक सेट चांदी की पायल और नए खरीदे हुए कपड़े घर से गायब थे। इसकी शिकायत उन्होंने बलटाना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें