फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : बिजली विभाग का जेई 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, मांग रहा था 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। विजिलेंस विभाग ने शुक्रवार को खरड़ स्थित बिजली विभाग के एक जेई को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जेई बचित्तर सिंह के रूप में हुई है। विजिलेंस के डीएसपी वरिंदरपाल सिंह ने बताया कि इस संबंधी विजिलेंस को सेक्टर-57 निवासी विजय डोगरा ने शिकायत दी थी। वह रियल स्टेट प्रोजेक्ट इंपीरियल हाइट्स में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि उनके प्रोजेक्ट में कुछ मकान बन रहे हैं, जबकि कुछ बन चुके हैं। इनमें अस्थायी रूप से बिजली के कनेक्शन लेकर मीटर लगाए गए हैं। इस इलाके का बिजली विभाग का जेई बचित्तर सिंह किसी को सूचना दिए बिना अपनी मर्जी से मीटर उतारकर ले गया था।
विज्ञापन

जब उनके ध्यान में मामला आया तो उन्होंने इस बारे में बचित्तर सिंह से मुलाकात की। बचित्तर सिंह ने दोबारा कनेक्शन लगाने के लिए 75 हजार रुपये रिश्वत मांगी। उन्होंने जेई से काफी मिन्नतें की, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद उन्होंने इस संबंध में विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलेंस ने पूरी रणनीति बनाई। इसके बाद उसका आरोपी से 60 हजार रुपये सौदा तय हुआ। पीड़ित आरोपी को जैसे ही पैसे देने गया। टीम ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। विजिलेंस ने आरोपी बचित्तर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार रोको एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें