फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जैस्मिन मडक ने अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले की उभरती पहलवान जैस्मिन मडक ने अंडर-15 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 किलोग्राम बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जैस्मिन ने अपने सभी मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज कर तकनीकी कौशल और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिससे उनके मुकाबले दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन

सेक्टर-78 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पिछले कई वर्षों से कुश्ती का अभ्यास कर रही जैस्मिन, कोच नवदीप शर्मा उर्फ मल्लू के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी कड़ी मेहनत और कोच की रणनीति का ही परिणाम है कि उनका चयन तमिलनाडु में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है।
जैस्मिन की इस उपलब्धि से मोहाली के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। परिवार, कोच और खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतेंगी और जिले व प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें