फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू आज... मोहाली में शनिवार को भी अधिकतर दुकानें रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना महामारी से जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को लोगों को जनता कर्फ्यू लगाने की आह्वान किया था। परंतु लोगों की सुरक्षा को देखते हुए मोहाली के अधिकतर बाजारों के दुकानदारों, डॉक्टरों और कोचिंग संस्थानों ने शनिवार से ही अपने काम बंद कर दिए।
विज्ञापन

अधिकतर शोरूमों के बाहर अगले कुछ समय तक बंद रखने के नोटिस लगा दिए हैं। इतना ही नहीं बाजारों में चहल पहल कम हो गई है। बीमारी को लेकर लोग काफी जागरूक हैं।
पहले हो चुकी है बैठक
मिली जानकारी के अनुसार मोहाली व्यापार मंडल की जनता कर्फ्यू को लेकर पहले ही बैठक हो चुकी है। इसमें तय किया गया है कि रविवार को जतना कर्फ्यू वाले दिन शहर की सारी दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि जरूरी सामान जैसे की दवाइयां, सब्जी, करियाना आदि की दुकानें नियमित दिनों की तरह खोली जा सकेंगी। ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। व्यापार मंडल के प्रधान ने बताया कि दुकानदारों से अपील की गई है कि इसमें सहयोग करें। आज रविवार को दुकानें बंद करने का एक बड़ा मकसद है। इसी बहाने हम अपने समाज की बढ़िया तरीके से सेवा कर पाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा खरड़ व्यापार मंडल के दुकानदारों ने भी दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। व्यापार मंडल खरड़ के प्रधान अशोक शर्मा ने शहर और आसपास के क्षेत्र में काम कर रहे दुकानदारों से अपील की है कि रविवार सुबह सात बजे से शाम नौ बजे दुकानें बंद रखी जाएं। ऐसा करने से दुकानदार अपने परिवार व समाज के लिए बहुत बड़ा योगदान दे सकते हैं।
मोहाली में लगे नोटिस
इस दौरान मोहाली के फेज-7, फेज-3बी2 और 5 की दुकानों के बाहर दुकानदारों की ओर से नोटिस लगाए गए थे। इसमें लिखा गया था कि उन्होंने अगले कुछ समय के लिए अपने कारोबार बंद कर लिए हैं। लोगों से सहयोग की अपील की गई है कि वह मुश्किल समय में सरकार की ओर की जा रही कार्रवाई में अपना सहयोग जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें