फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीजीसी झंजेड़ी में जम्मू-कश्मीर के छात्र ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ काॅलेजिज झंजेडी में पढ़ने वाले जम्मू-कश्मीर के एक छात्र ने कॉलेज में शनिवार को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने के बाद रविवार को अपने हाॅस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसके शव को सिविल अस्पताल खरड़ के शव गृह में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम मंगलवार को किया जाएगा। उसके पिता सोमवार को देर शाम आ चुके हैं। छत्र की पहचान बीबीए-2 के आर्यन राजदान के रूप में हुई है और उसे निरीक्षक ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नकल करते हुए पकड़ा था। अपनी हरकत से आहत आर्यन अपने छात्रावास के कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खरड़ के डीएसपी करण सिंह संधू ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस माैके पर पहुंची तो वह फंदे से लटका हुआ था। उसके हाॅस्टल के कमरे से एंटी डिप्रेशन की दवाएं भी मिली हैं, कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें