फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर में दो घंटे तक लगा जाम..एंबुलेंस में तड़पती रही महिला

विज्ञापन
एंबुलेंस में परेशान होती गर्भवती महिला। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
जीरकपुर। 26 जनवरी की तैयारी को लेकर मुलाजिम परेड पर गए हुए थे, इस बीच शनिवार की सुबह जीरकपुर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। देखते ही देखते जीरकपुर के मैकडी चौक से डेराबस्सी तक लगभग दो घंटे तक जाम लग गया। जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गईं जिसमें एक में गर्भवती महिला थी जो दर्द से जड़प रही थी उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था
विज्ञापन

जाम का मुख्य कारण रहे छत्तगांव, नाभा गांव से दिल्ली किसान रैली के लिए निकलने वाले ट्रैक्टर थे। बता दें कि जीरकपुर के मैक-डी चौक और फ्लाइओवर के नीचे अक्सर हैवी ट्रैफिक रहता है। ऐसे में लोगों को रोजाना पूरे दिन हल्की ट्रैफिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। शनिवार को दिन में करीब साढ़े ग्यारह एक तो ट्रैफिक कंट्रोल करने वाले मुलाजिम नहीं थे, वहीं दूसरी ओर ट्रैक्टर भी दिल्ली के लिए निकल पड़े। ऐसे में जिसको जहां जगह मिली अपने वाहन निकालता चला गया और जाम लग गया। पूरे हाईवे पर करीब दो घंटे (साढ़े ग्यारह से डेढ़ बजे) तक जाम लगा रहा। इस बीच स्थानीय लोग आगे आए और जाम खुलवाया गया।
राहगीरों ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला
जीरकपुर के मैक-डी चौक से डेराबस्सी तक लगने वाले लंबे जाम में दो एंबुलेंस भी फंस गए थे। इसमें एक एंबुलेंस कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ सेक्टर 32 के जलीएमसीएम में गर्भवती महिला को लेकर जा रही थी। महिला की स्थिति नाजुक होने के बाद उसे कुरुक्षेत्र के डॉक्टरों ने चंडीगढ़ रेफर किया था। इधर..जाम में फंसने वाली एंबुलेंस में गर्भवती महिला दर्द से कराह रही थी। मौके पर कोई मुलाजिम नहीं था, जिसके चलते काफी देर तक एंबुलेंस जाम में फंसी रही। इस बात का जब राहगीरों को पता चला तो राहगीरों ने एंबुलेंस को जाम से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर लगा भी डेढ़ घंटा जाम
जीरकपुर-चंडीगढ़ बैरियर पर भी करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। यहां भी एंबुलेंस फंस गई थी। इसमें एक मरीज भी था जिसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच में उपचार के लिए जाना था। यहां एंबुलेंस स्लीप रोड पर काफी देर तक फंसी रही। यहां फ्लाई ओवर तक जाम लग गया था। इसके चलते अंबाला की ओर से आने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन रूट्स पर जाम, ऐसे फंसे वाहन चालक
-मैक-डी चौक से भांखरपुर यानि (अंबाला से जीरकपुर आने वाले मार्ग पर)
-मैक-डी से सताबगढ़ तक यानि (पटियाला रोड से डेराबस्सी जाने वाला ट्रैफिक)
-सिंहपुरा चौक से मैक-डी चौक (जीरकपुर से अंबाला जान वाला ट्रैफिक)
-मैक-डी से सिंहपुरा चौक तक

जाम में फंसी हुई एंबुलेंस।- फोटो : MOHALI

जीरकपुर की मैकडी लाइटों पर लगीं वाहनों की कतारें। - फोटो : MOHALI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें