फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: औद्योगिक क्षेत्र में जेल मंत्री ने करवाया योग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। औद्योगिक एरिया फेज-8ए में आयोजित दीप आयुर्वेद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें पंजाब के परिवहन व जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर विशेष तौर पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 21 जून अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का वार्षिक उत्सव, इसकी वैश्विक मान्यता, इसकी वैश्विक प्रासंगिकता और महत्व को दर्शाता है। पंजाब की जेलों में भी कैदियों को आपराधिक मानसिकता से निकालकर शांतिपूर्ण और रचनात्मक जीवनशैली अपनाने में मदद करने के लिए नियमित योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक हेमलता के नेतृत्व में एक लाइव योग सत्र भी किया गया। मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और अन्य प्रतिभागियों ने आसन और ध्यान का अभ्यास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें