फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जय जय बजरंगबली...पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। श्री कृष्णा होम्स रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नवरात्र के उपलक्ष्य में वीरवार को मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। इसमें माता की ज्योत प्रज्ज्वलित कर गणेश वंदना के बाद मां के भजनों की शुरुआत हुई। इसमें भजन गायक ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। इस दौरान गायक हैप्पी बब्बू एंड पार्टी ने जय जय बजरंगबली...जो भी दिल से पुकारे तुझको, उसकी विपदा पल में टली...से भक्तों को भाव विभोर कर दिया। कृपा करो महारानी सब पर कृपा करो, एक बार आएगी कमाल हो जाएगा, तेरा ये बच्चा मालामाल हो जाएगा... जैसे भक्तिपूर्ण गीतों से भक्तों को आनंदित कर दिया। सोसाइटी के रहने वाले लोगों ने भजनों का खूब आनंद लिया और नाच गाकर मां की स्तुति की। इस दौरान लंगर भी लगाया गया जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें