फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सड़क तो उखाड़ी बनाना गए भूल, अब लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


कालका।
गांधी चौक से लेकर लाइब्रेरी के समीप तक जा रही सड़क काफी खस्ताहाल हो चुकी है। इसमें जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। नप ने सड़क तो उखाड़ दी लेकिन उसे बनाना भूल गया है। इस कारण वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे आवागमन में काफी मुश्किल हो रही है। लोगों द्वारा सड़क को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के समय सड़क पर जलभराव हो जाता है। इससे यहां के दुकानदारों और राहगीरों को अनेक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब 17 दिन पहले उक्त सड़क को उखाड़ा गया था। इसके बाद से प्रशासन ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है।





वन वे हो गया है ट्रैफिक

गांधी चौक से लेकर रोड तक डिवाइडर बना हुआ है। इस मार्ग पर एक साइड से वाहन जाते हैं तो दूसरी साइड से वाहन आते हैं। अब एक तरफ से सड़क उखाड़ने के कारण इस जगह पर ट्रैफिक वन- वे हो गया है। कई बार वाहन एकदम से आमने-सामने आने की दुर्घटना का भय बना रहता है। इतना ही नहीं जिस साइड से सड़क उखाडी गई है, वहां पहले मिट्टी और पेवर ब्लाक रखे गए थे, अब बरसात के चलते मिट्टी ने कीचड़ हो गया है। इस कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं।
विज्ञापन



सड़क को उखाड़े आज कई दिन बीतने के बाद भी इसे रिपेयर नही किया गया है। यह बाजार शहर के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले बाजारों में से एक है। ऐसे में सड़क उखड़ी होने के कारण राहगीर और वाहन चालक तो परेशान हो ही रहे हैं। साथ ही स्थानीय दुकानदारों की ग्राहकी पर भी प्रभाव पड़ रहा है। प्रशासन को प्राथमिकता के आधार पर सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। - जमनादास, स्थानीय निवासी


सड़क को उखाड़ दिया गया है। कई दिन होने के बावजूद उसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। ऐसे में लोगो को अनेक बठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि दुकानदार, व्यापारी, आम जनता सब परेशान हैं। नप प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। प्रशासन को जल्द सड़क की सुध लेनी चाहिए। - सुनील शाम, स्थानीय निवासी
विज्ञापन





बरसात के चलते काम रोका हुआ है। मौसम साफ होते ही जनहित को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के आधार पर उक्त सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी। - सुभाष, जेई नगर परिषद कालका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें