लांडरां/बनूड़। बनूड़ से जीरकपुर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गांव कराला के खेल के मैदान से एक बड़ा लोहे का गेट चोरी हो गया। गांव कराला के सरपंच और किसान नेता लखविंदर सिंह कराला और कुलबीर सिंह कराला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित खेल के मैदान में एक बड़ा लोहे का गेट लगा था। हर दिन की तरह आज सुबह जब गांव के बच्चे और निवासी इस खेल के मैदान में टहलने गए तो उन्होंने देखा कि वहां लगा बड़ा लोहे का गेट गायब है। इस घटना की जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे और देखा कि चोरों के गिरोह ने इस लोहे के गेट को गैस कटर से काटकर चुरा लिया है। सरपंच ने बताया कि यह लोहे का गेट लगभग 80 हजार रुपये की लागत से बना है। पुलिस को इस चोरी की घटना की सूचना दे दी गई है।