फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इप्टा ने राजनीतिक दलों से की सांस्कृतिक प्रदूषण पर संसद में चर्चा की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) पंजाब ने मानसून सत्र में सांस्कृतिक प्रदूषण का मुद्दा उठाने के लिए राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों से एक बार फिर अपील की है। इप्टा ने आम आदमी पार्टी, भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र भेजकर अपने-अपने लोकसभा सांसदों से यह मुद्दा संसद में उठवाने का आग्रह किया है। इप्टा पंजाब के प्रधान संजीवन सिंह ने कहा कि समाज में बढ़ते नशे, महिलाओं पर अपराध और गैंगस्टरवाद जैसी समस्याओं के पीछे अश्लील और हिंसात्मक गीत-संगीत की बड़ी भूमिका है। हथियारों और नशे को बढ़ावा देने वाले गानों से युवाओं को गलत दिशा मिल रही है। इप्टा महासचिव इंदरजीत रूपोवाली ने बताया कि पिछले तीन दशकों से इप्टा इस मुद्दे पर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सांसदों और संबंधित संस्थाओं को पत्र लिखती आ रही है, लेकिन अब तक इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई। सिर्फ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और अन्ना हजारे जैसे कुछ लोगों ने ही सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें