फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक ओर पंजाब सरकार ने कोरोना को रोकने के लिए कई प्रतिबंध लगा रखे हैं वहीं, दूसरी ओर लोग मास्क की अनिवार्यता को समझ ही नहीं रहे। हालात यह हैं कि ज्यादातर लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। बेशक जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस द्वारा मास्क न लगाने के लिए रोजाना चालान किए जा रहे हैं फिर भी सब्जीमंडी, बाजारों व अन्य स्थानों पर मास्क का प्रयोग कम हो चुका है।
विज्ञापन

जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में नाका लगाकर शनिवार को बिना मास्क वालों के 50 चालान किए हैं। इसमें वह लोग ज्यादा शामिल थे जो कि गाड़ियों में सवार होकर बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। पुलिस ने कार वालों के साथ स्कूटर और मोटरसाइकिल वालों का भी चालान किया। ट्रैफिक
विज्ञापन

इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि आम लोगों को मास्क के लिए कई बार समझाया गया पर वह मानते नहीं हैं। ऐसे में चालान ही एकमात्र हल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें