फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतररारष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होने वाले छात्रों से मिले डीसी

Tue, 21 Jun 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
डीसी डीएस मांगट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में चंडीगढ़ में होने वाले समागम में शामिल होने के लिए सोमवार शाम स्कूली बच्चे शहर के स्कूलों में बनाए गए कैंपों में पहुंचे। इसके बाद डीसी डीएस मांगट की अगुवाई में अधिकारियों की टीम फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंची। 
विज्ञापन


इस दौरान डीसी ने कमरे में ठहराए गए विद्यार्थियों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें दी जा रही सुविधाओं के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस हो रही है तो उन्हें बताएं। इस दौरान डीसी ने खाने वाले स्टॉल का भी जायजा किया। इस मौके पर उनके साथ एडीसी पूनमदीप कौर, एसडीएम लखमीर सिंह, तहसीलदार रविंदर बंसल, एसपी हरमीत सिंह समेत कई प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

चंडीगढ़ ले जाने के लिए बसें पहुंचीं, हुई जांच 
बच्चों को मंगलवार सुबह चंडीगढ़ ले जाने के लिए पंजाब रोडवेज की बसें सोमवार शाम को ही पहुुंच गईं। योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सरकारी स्कूल के बच्चों को इस बसों में बैठाकर कैपिटल कॉम्प्लेक्स ले जाया जाएगा। सोमवार शाम को पुलिस के डॉग स्क्वायड ने सभी बसों की जांच की। हर बस में एक ग्रुप लीडर और पुलिस कर्मी भी मौजूद रहेंगे। साथ ही बच्चों की रिफ्रेशमेंट भी बसों में मिलेगी। 
विज्ञापन


लड़किया पहुंचीं मानव मंगल
सरकारी स्कूल में ठहरने आईं सरकारी स्कूलों की छात्राओं को उनकी एंट्री करने व टीशर्ट देने के बाद मानव मंगल स्मार्ट स्कूल भेज दिया गया। 

लावारिस कुत्तों ने मचाया आतंक
सरकारी स्कूल में सोमवार शाम को जब बच्चे आने लगे थे तो उसी समय कुछ लावारिस कुत्ते भी वहां आ गए। स्कूल आने जाने वाले बच्चों और लोगों को देखकर भौंकते रहे। अगर कुत्ते बच्चों को काट लेते तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल के गेट के बाहर काफी देर तक कुत्ते वहां पर रहे और बच्चे डर डरकर वहां से गुजरते रहे। 
विज्ञापन


बच्चों को खाने में मिली नूड्ल्स
सरकारी स्कूल में ठहरे स्कूली बच्चों को शाम के खाने में नूडल्स और अन्य सब्जी खाने को दी गईं। ऐसी व्यवस्था देखकर बच्चे खुश नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें