मोहाली। पंजाब सरकार ने मोहाली में नेक्स्ट जेनरेशन रोड रेनोवेशन प्रोग्राम शुरू किया है। इसके तहत 700 करोड़ रुपये की लागत से जिले की 80 किलोमीटर सड़कों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा। परियोजना का काम फरवरी से शुरू होकर अक्तूबर तक पूरा होगा। आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि सड़कें अमेरिका-कनाडा की तर्ज पर विकसित होंगी, जिनमें हरियाली, साइकिल ट्रैक और पैदल यात्रियों की सुविधा शामिल होगी। यह प्रोजेक्ट 10 साल के रखरखाव के साथ हाइब्रिड एन्युटी मॉडल पर लागू किया जा रहा है।