मोहाली। जिला व्यापारी आयोग ने व्यापारियों और दुकानदारों की लंबित शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासनिक परिसर में चेयरमैन रणजीत पाल सिंह और सहायक आयुक्त डॉ. अंकिता कंसल की अध्यक्षता में बैठक हुई। नीतिगत मामलों को राज्य व्यापारी आयोग के समक्ष उठाया जाएगा। उपाध्यक्ष तरलोचन सिंह बैदवान, गुरप्रीत सिंह धमोली, यशपाल बंसल और गगनप्रीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।