फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पौघरोपण के लिए विभागाधिकारियों को दी हिदायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सब डिवीजन में पड़ते गांवों और शहरों में वातावरण की शुद्धता के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए किए जा रहे प्रबंधों को लेकर अलग-अलग विभागों की ओर से सामाजिक संस्थाओं की हुई बैठक की अध्यक्षता उप मंडल मैजिस्ट्रेट खरड़ गुरमंदर सिंह ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गांवों में बीडीपीओ खरड़, बीडीपीओ माजरी और शहरी क्षेत्र के लिए नगर परिषद खरड़, कुराली और नयागांव के कार्यकारी अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीन आते क्षेत्र में पौधे लगवाए जाएंगे और वह लोगों को भी पौधे लगाने के लिए उत्साहित करेगें। उन्होंने बीडीपीओ को हिदायतें दी कि वह पंचायती जमीनों का सर्वे करें ताकि इन ऐसी जमीनों को ठेके पर देकर पौधे लगाए जा सकें। वन विभाग और बागवानी विभाग के वन रेंज अफसरों की ओर से पौधे सप्लाई किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह रेलवे विभाग, फौज, बीएसएफ की मदद से इन विभागों की जमीनों में पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सब डिवीजन में अलग-अलग विभागों द्वारा पौधे लगाने की मुहिम शुरू की जा चुकी है और रोजाना पौधे लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर रमनदीप कौर, इंदू बाला सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अफसर खरड़, अवतार सिंह वन रेंज सिसवां, बलबीर सिंह वन रेंज खरड़, अमरीक सिंह निरीक्षक, प्रिंसिपल भूपिंदर सिंह, रविंदर सिंह वालिया सरकारी बहुतकनीकी काॅलेज खूनीमाजरा, मनदीप सिंह मुंडी सुपरवाइजर, जसप्रीत सिंह मंडी सुपरवाइजर, पंकज चड्ढा लायंस क्लब खरड़ सिटी, अमृतपाल सिंह, विनय राजपूत, हरिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, संजीव कुमार, धर्मा और स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें