फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गाजीपुर फारेस्ट में छात्रों को दी प्रकृति व जैव–विविधता की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ग्रीन प्लैनेट सोसाइटी ने शनिवार को गाजीपुर फारेस्ट में वॉक एंड टॉक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें केवी पीएम केंद्रीय विद्यालय एएफसी हाई ग्राउंड्स चंडीगढ़ के छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक जानकारी देना था। इस दौरान छात्रों ने पेड़ों की पहचान, बर्ड वॉचिंग, प्राकृतिक अन्वेषण और प्लांटेशन के जरिए फॉरेस्ट मैनेजमेंट की बारीकियां सीखीं। विद्यालय के प्राचार्य सरदार गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। सोसाइटी के अध्यक्ष सुमित भारद्वाज ने 107 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे जंगल मॉडल और स्थानीय जैव–विविधता की जानकारी साझा की। उपासना सेठी ने सतत जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों व टीम सदस्यों ने हरड़, बहेड़ा, आंवला, नीम सहित 30 औषधीय पौधे लगाए और एक मिनी हर्बल गार्डन विकसित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें