फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बच्चों को बताए पॉक्सो एक्ट के प्रावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता सत्र
विज्ञापन


मोहाली। बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि वे अपने अधिकारों को समझें और अनुचित व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाएं। असुरक्षित स्थिति में चुप रहने के बजाय माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। यह बात मोहाली के जेएमआईसी पल्लव अरोड़ा ने सेक्टर-70 स्थित मेरिटोरियस स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कही। सुरक्षित बचपन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पल्लव अरोड़ा ने विद्यार्थियों को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के लिए बनाए गए पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर बच्चे को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को व्यक्तिगत सुरक्षा, अपने अधिकारों और असुरक्षित परिस्थितियों की पहचान के बारे में बताया गया। उन्हें किसी भी अनुचित व्यवहार की जानकारी भरोसेमंद वयस्क को देने और जरूरत पड़ने पर मदद मांगने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें