मोहाली। इंडस्टि्रयल एरिया फेज-8बी में बने नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड को तेजी से हटाने की मांग लेकर उद्योगपति कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मिले। नगर निगम के डंपिंग ग्राउंड को साफ करने के धीमी गति से चल रहे काम को लेकर उद्योगपतियों में काफी निराशा है। इसके चलते उद्योगपतियों की ओर से अब इस मामले को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत से मुलाकात कर इस मामले को जल्द हल करने की मांग की है। इलाके के उद्योगपति तजिंदर बंसल, नवीन सिंगला, ऑल रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन बलदेव सिंह ने नगर निगम के डंपिग ग्राउंड को लेकर आ रही समस्या के बारे में मंत्री को बताया। इसके बाद मंत्री ने बैठक में मौजूद अधिकारियों को डंपिंग ग्राउंड को हटाने के चल रहे काम में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। इस मौके पर नगर निगम कमिश्नर टी बैनिथ ने मंत्री को इस संबंधी जानकारी देते हुए इस काम को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।