फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: चार दिवसीय हार्वर्ड अंडर ग्रेजुएट फॉरन पॉलिसी इनीसिएटिव समिट की शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी छात्र अपने हार्वर्ड के अनुभव भारतीय छात्रों से करेंगे साझा
विज्ञापन

चार दिवसीय हार्वर्ड अंडर ग्रेजुएट फॉरन पॉलिसी इनीसिएटिव समिट की शुरुआत

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेस-10 स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में हार्वर्ड अंडर ग्रेजुएट फॉरन पॉलिसी इनिशिएटिव (हफपाई) की ओर से एडुवेलोसिटी संस्था के सहयोग से शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस तरह का सम्मेलन भारत में पहली बार हो रहा है। इसकी शुरुआत मोहाली से हुई है। इस चार दिवसीय शिखर सम्मेलन में देश के अलग-अलग राज्यों से 40 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। इसे हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के चार अंडर ग्रेजुएट विद्यार्थी सोफिया हेडन, सिंडी रेन, लिंडसे ब्लॉकर और केमी ओकेए मेंटर करेंगे।
इस सम्मेलन में विदेश नीति, वैश्विक शिक्षा, क्रॉस-सांस्कृतिक नेतृत्व, वैश्विक संघर्ष, रक्षा, साइबर सुरक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध आदि मुद्दों पर चर्चा होगी। भारत में 11 दिनों तक होने वाले इस समिट में हार्वर्ड के यह विद्यार्थी चार दिन के बाद नई दिल्ली जाकर वहां के विद्यार्थियों के साथ भी चर्चा करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे। एडुवेलोसिटी संस्था के संस्थापक और प्रबंध भागीदार विनू वॉरियर ने बताया कि हफपाई विद्यार्थियों को राष्ट्र सीमा पार मुद्दों को संबोधित करने का अवसर प्रदान करता है, जिसे कोई भी देश अकेले हल नहीं कर सकता है। यह एक शानदार मौका है जिससे विद्यार्थी हार्वर्ड के बच्चों से अनुभव ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों से पहुंचे विद्यार्थी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने पर उत्साहित हैं क्योंकि यह वास्तविक दुनिया नीति लेखन कौशल सीखने, क्रॉस-सांस्कृतिक नेतृत्व और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सभी क्षेत्रों से वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने जैसे महान अवसर प्रदान करेगा। उनका कहना है कि यह हार्वर्ड के सलाहकारों के साथ बातचीत करने का एक अनूठा अवसर है और वह इसके लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें