फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: इंडियन नेवी के लखविंदर सिंह बने ओवरऑल टेंट पेगिंग चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। नयागांव के फॉरेस्ट हिल्स में चल रहे दो दिवसीय हाॅर्स शो का रविवार को समापन हो गया। इसमें करीब 120 घुड़सवारों व 200 प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने कला का प्रदर्शन किया। शॉ में बीएसएफ आइटीबीपी, पंजाब पुलिस, हरियाणा पुलिस, इंडियन नेवी, सीएचआरएस चंडीगढ़ और द मैजेस्टिक हॉर्स राइडिंग आदि टीमों ने शिरकत की। शो में पंजाब स्टेट टेंट पेगिंग चैंपियनशिप और हॉर्स जंपिंग विजेताओं को ट्रॉफी और नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।ओवरऑल टेंट पेगिंग चैंपियन इंडियन नेवी के लखविंदर सिंह रहे। बेस्ट टीम का खिताब हरियाणा पुलिस के नाम रहा। टीम में एएसआई हरिकिशन, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल रणधीर सिंह शामिल रहे, जिन्हें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान की ओर से मेजर रणधीर सिंह एंड भाई धर्मसिंह मेमोरियल ट्रॉफी के साथ एक लाख का नकद इनाम दिया गया। जंपिंग शो में पहले स्थान पर हर्षवर्धन पाल सिंह, दूसरे स्थान पर कबीर बराड़ और तीसरे स्थान पर बीएसएफ के रोहित रहे। शो की शुरुआत आईटीबीपी के बैंड ने की।
विज्ञापन

हॉर्स शो के आखिरी दिन कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने शिरकत की। शो में दो राउंड रखे गए। पहला राउंड सुबह 9 बजे टेंट पेगिंग खेल से शुरू हुआ। दूसरा राउंड शाम 4 से 5 बजे तक खेला गया। वहीं, दूसरा शो हॉर्स जंपिंग का था। खेल की शुरुआत सुबह 9 बजे से शुरू हुई, जो देर शाम तक चला। इसमें रात के समय होने वाले हॉर्स जंप शो में आग के गोलों से घोड़ों के जंप ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस दौरान आए लोगों के लिए कार्निवल भी लगाया गया। इसमें शॉपिंग, फूड स्टाॅल व कला और शिल्प स्टॉल लगाए गए। यहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान डॉग्स शो, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें