जर्मनी की 4.52 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की तुलना में हमारी अर्थव्यवस्था 4.19 ट्रिलियन डॉलर है। हमारी विकास दर जर्मनी से अधिक है। भले ही हम अमेरिकी टैरिफ का सामना कर रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था अभी भी 7.8% की दर से बढ़ रही है। इस दर से हम एक वर्ष में जर्मनी की अर्थव्यवस्था की बराबरी कर लेंगे और अगले वर्ष तक 5 लाख ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था प्राप्त कर पीछे छोड़ देंगे। यह हमारा संकल्प है और हम इसे युवाओं के साथ पूरा करेंगे।
भारत स्टार्टअप हब बना: संधू
राज्यसभा सदस्य और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा की पीएम मोदी जी का यह विजन था कि देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाए और स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल शुरू की जाए। ऐसे कार्यक्रमों से उन्होंने न केवल युवाओं के सपनों को समझा, बल्कि उनको पूरा करने के लिए धन भी प्रदान किया। आज परिणाम हम सभी के सामने है क्योंकि भारत एक स्टार्टअप हब बन गया है।
कैंपस टैंक पंजाब के लॉन्च के मुख्य आकर्षणों में कैंपस टू कैपिटल
एम्पावरिंग यंग इन्नोवेटर्स पर पैनल चर्चा की गई। जिसमें कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के डायरेक्टर जगमीत सिंह बेदी, स्टार्टअप एक्सेलरेटर चैंबर ऑफ कॉमर्स (एसएसीसी) इंडिया के सीईओ विनीत खुराना, जस्ट हर्ब्स की फाउंडर मेघा सबलोक, फ्लूड वेंचर्स के फाउंडिंग पार्टनर अमित सिंघल, स्टार्टअप्स गवर्नमेंट ऑफ पंजाब के जॉइंट डायरेक्टर दीपिंदर ढिल्लों, इकोसिस्टम कैपेसिटी बिल्डिंग एनएसआरसीईएल-आईआईएमबी के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट वैकुंठ प्रसाद सहित पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड सहित उत्तरी राज्यों के युवा स्टार्टअप फाउंडर, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र, हैकाथॉन विजेता और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की ओर से इनक्यूबेट किए गए स्टार्टअप के फाउंडर भी शामिल हुए।