फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल, कड़े सुरक्षा प्रबंध

Sun, 14 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज के खेल स्टेडियम में होने वाले राज्यस्तरीय आजादी दिवस समारोह के सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। आजादी दिवस पूरे जोश एवं उत्साह से मनाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समागम में तिरंगा फहराएंगे। साथ ही मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 
विज्ञापन


यह जानकारी डीसी दलजीत सिंह मांगट ने शनिवार को दी। इस दौरान उन्होंने फुल ड्रेस रिहर्सल व सभ्याचारक प्रोग्राम का जायजा भी लिया। डीसी ने बताया कि आजादी दिवस समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब राज्य स्तरीय समागम में स्वतंत्रता सेनानियों, महान हस्तियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही जरूरतमंद लोगों को सिलाई मशीनें बांटी जाएंगी। इस मौके अलग-अलग स्कूलों व कॉलेजों के विद्यार्थियों की तरफ से शानदार प्रोग्राम पेेश किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने के बाद बताया कि परेड में पंजाब पुलिस रिक्रूटस ट्रेनिंग सेंटर जहांन खेला, पंजाब पुलिस अकेडमी फिल्लौर महिला विंग, पंजाब आर्म्ड पुलिस जालंधर बैंड की टुकड़ी, स्कूल व कॉलेज की एनसीसी व स्काउट एंड गाइड की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। जबकि ओलंपियन राजपाल सिंह डीएसपी पंजाब पुलिस परेड की अगुवाई करेंगे। जबकि सेकेंड इन कमांड डीएसपी अमरोज सिंह होंगे। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। साथ ही किसी को भी कानून तोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर विकास भूपिंदर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जनरल अमनदीप कौर, एसडीएम लखमीर सिंह, सहायक कमिश्नर जनरल अवनीत कौर, सहायक कमिश्नर शिकायतें नयन भुल्लर, जिला माल अफसर अमरदीप सिंह थिंद, एसपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह जल्ला समेत पुलिस के अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें