फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में कच्चे कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर काउंसिल के अधीन कार्यरत कच्चे कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है, जिसका असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने शुरू हो गए हैं, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं अधिकारियों को पानी पिलाने वाले व ड्राइवर भी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन



कर्मचारी यूनियन के प्रधान प्रदीप सूद ने बताया कि पंजाब में सरकार बनने के समय कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी आवाज उठा रहे थे, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूर होकर उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा।



सूद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सरकार और प्रशासन ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा उठाना पूरी तरह बंद हो सकता है, जिससे गंदगी बढ़ेगी और बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ेगी।
विज्ञापन




बता दें कि यह आंदोलन केवल जीरकपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब में कच्चे कर्मचारी एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।



दफ्तरों में कामकाज ठप
हड़ताल का असर नगर परिषद के कामकाज पर भी देखने को मिल रहा है। कर्मचारियों ने दावा किया कि दफ्तरों में कामकाज ठप हो गया है। यहां तक कि अधिकारियों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं, क्योंकि न तो कोई पानी पिलाने वाला है और न ही सरकारी वाहनों के लिए ड्राइवर उपलब्ध हैं।



सूद ने बताया कि इस संबंध में डेराबस्सी हल्का विधायक कुलजीत सिंह रंधावा को पत्र लिखकर पहले ही सूचना दे दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जल्द कोई समाधान नहीं निकाला गया तो हड़ताल अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी और कोई भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें