फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में लगातार बारिश से पेड़ों की टहनियां टूटीं, कई इलाकों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मोहाली में मंगलवार मौसम ने करवट बदलते ही शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह से छाए घने काले बादलों और रुक-रुक कर हुई बारिश ने न केवल ठंड बढ़ा दी, बल्कि शहर की व्यवस्थाओं की भी पोल खोल दी। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचाया। फेज-2, फेज-11, फेज-3बी1 सहित कई इलाकों में पेड़ की टहनियां टूटकर बिजली की तारों पर गिर गईं, जिससे घंटों तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही। मुख्य रूप से पूरे शहर में बिजली की समस्या देखी गई। कई क्षेत्रों में बिजली का आना-जाना पूरी रात लगा रहा, जिससे निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें