जीरकपुर। केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण से संबंधित प्रमुख योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए वार्ड-14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा और वार्ड-5 की पार्षद नेहा शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को केंद्र सरकार की लोकसेवा आधारित योजनाओं के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान नेहा शर्मा के दफ्तर में अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं ने आम लोगों को केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण से संबंधित प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आम लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए ताकि हर वर्ग तरक्की की मुख्यधारा से जुड़ सके। कार्यक्रम में भाजपा नेता हरजीत सिंह मिंटा विशेष तौर पर शामिल हुए। उनके साथ भाजपा टीम के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सीका, सोनू जोगी, गुलशन कुमार और भाजपा कार्यालय प्रभारी जीरकपुर राधेश्याम भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी दें और अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने में सहयोग करें। बैठक के अंत में भाजपा पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर भी चर्चा की। संवाद