फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव में उपभोक्ता के घर के मीटर से जल रही थी स्ट्रीट लाइट, बिल आया तो खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दशमेश नगर में स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन एक उपभोक्ता के निजी मीटर के साथ जोड़ने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, इससे उपभोक्ता व्यक्ति का बिजली बिल भी बहुत ज्यादा आ गया है। जब व्यक्ति का बिल बहुत ज्यादा आया तो पड़ताल करने पर इस मामले का खुलासा हुआ। पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत नगर परिषद के ईओ को दे दी है। जबकि नगर परिषद के अधिकारियों ने अपनी इस लापरवाही से पल्ला झाड़ लिया है। पीड़ित उपभोक्ता मनिंदर सिंह दत्ता ने बताया कि उनका पुराना मकान दशमेश नगर में था। जिसको उन्होंने किराए पर दिया हुआ था। लेकिन पिछले चार-पांच महीने से उन्होंने नया मकान बनाने के लिए पुराना मकान तोड़ दिया था। लेकिन उनका बिजली का मीटर पुराना ही लगा हुआ था। इस बार उनका चार महीने का बिजली का बिल 9250 रुपये आ गया तो उन्हें इस पर शक हुआ कि बिल में कुछ न कुछ गड़बड़ी है। उन्होंने अपने मीटर को देखा, तो पाया कि मीटर चल रहा था। इस पर उन्होंने इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर मीटर की तार चेक करवाई तो पाया कि इलाके की स्ट्रीट लाइट का एक तार उनके मीटर के तार के साथ जुड़ी हुई थी। इस कारण उनका मीटर चल रहा था। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह साही को दी। जगजीत सिंह ने अपने कर्मचारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच करवाई। जगजीत सिंह का कहना है कि स्ट्रीट लाइट का तार उनके मीटर के साथ तो जुड़ा हुआ है। लेकिन वह उनके दफ्तर के किसी कर्मचारी ने नहीं जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अभी मामले की जांच कर रहे हैं कि यह किसकी लापरवाही से हुआ है। हो सकता है इलाके के किसी निजी व्यक्ति ने ही यह तार उनके मीटर में जोड़ दी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें