मोहाली। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कुल आठ केस सामने आए, जबकि 13 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि कोरोना महामारी से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है, जो कि राहत की खबर है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली से दो, बूथगढ़ से एक, घडुआं से दो, खरड़ से एक और मोहाली के दो केस शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक कोरोना के 68387 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 67387 लोग तंदुरुस्त हो चुके हैं। 75 सक्रिय केस है, जबकि अब तक 1056 लोगों की मौत हुई है।