मोहाली। जिले में मंगलवार को 24 लोगों ने कोरोना संक्रमण को हराकर जिंदगी की जंग जीत ली और जबकि 10 लोग संक्रमित मिले हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि बुधवार को 1388 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से मंगलवार को 10 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अभी तक 95568 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं और इनमें से 94323 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1147 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। जो नए दस मामले आए हैं इनमें मोहाली से 7, ढकोली से 1, लालड़ू से 1 और बूथगढ़ से 1 केस शामिल है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। संवाद