फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महंगी साइकिल चोरी करने वाले गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से चोरी की 8 साइकिलें बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। मटौर पुलिस ने एक साइकिल चोर गिरोह के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महंगी साइकिल चोरी करने के शौकीन थे। आरोपियों से चोरी की 8 साइकिलें बरामद हुई हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विकास शर्मा निवासी सेक्टर-28सी चंडीगढ़ व सोनू कुमार निवासी जगतपुरा मोहाली के रूप में हुई है। आरोपी विकास शर्मा को मटौर पुलिस ने 1 अगस्त को गिरफ्तार किया था और आरोपी सोनू कुमार जो अब सेक्टर-20 पंचकूला में किराए के घर पर रह रहा था, को पुलिस ने 3 अगस्त को गिरफ्तार किया है।

एसएचओ अमनदीप तिरखा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गांव कजहेड़ी (सेक्टर-52) की रहने वाली अंजली कुमारी के बयान पर मामला दर्ज किया गया था। अंजली ने अपने बयान में कहा था कि वह फेज-7 में सफाई का काम करती है। वह रोज की तरह सुबह साढ़े 11 बजे मकान नंबर-1733 फेज-7 में काम करने गई थी। उसने साइकिल कोठी के अंदर लगाई थी। उसी दौरान एक युवक कोठी के अंदर आया और उसकी साइकिल चोरी करके ले गया। जब उसने अपने तौर पर जांच की तो उसे पता चला कि चोरी करने वाला युवक विकास शर्मा है, जो चंडीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ मटौर थाने में मामला दर्ज किया गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त सोनू कुमार के साथ यह चोरी की वारदात को अंजाम देता है। पुलिस ने सोनू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी विकास शर्मा से चोरी की कीस्टो, फ्रॉग, हीरो इम्प्रैस साइकिल बरामद हुई है। इसी तरह आरोपी सोनू से हीरो शहनशाह, हीरो प्रिश, रोकराइडर रेंजर , कीस्टो , क्रॉस साइकिल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें