फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मटौर में निहंग सिंह के बाणे में व्यक्ति ने दुकानदार पर किया हमला, हाथ-पैर तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर/मोहाली। गांव मटौर में दुकानदार पर निहंग सिंह के बाणे में पहुंचे व्यक्ति द्वारा बेरहमी से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में पीड़ित के दोनों हाथ और पैर टूट गए, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में मोहाली के सरकारी फेज-6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान बुद्धराम के रूप में हुई है, जो अपनी दुकान के बाहर कुर्सी पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। पीड़ित के भाई गुरदियाल सिंह ने बताया कि अचानक वहां पहुंचे एक व्यक्ति ने बिना किसी उकसावे के झगड़ा शुरू कर दिया और हाथ में पकड़े डंडे से बुद्धराम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जान बचाने के लिए बुद्धराम भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार पीटता रहा। आसपास के लोग जब तक बीच-बचाव करते, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। फुटेज में आरोपी को अचानक हमला करते और पीड़ित को दौड़ाकर पीटते हुए देखा जा सकता है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सीसीटीवी फुटेज कब्जे में नहीं लिया है और न ही आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की है।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने न तो पीड़ित के बयान दर्ज किए और न ही आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं, इस संबंध में एसएचओ मटौर रुपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी अस्पताल में घायल के बयान दर्ज करने गई थी, लेकिन डॉक्टरों ने फिलहाल घायल को बयान देने के लिए अनफिट घोषित किया है। डॉक्टरों द्वारा फिट घोषित करते ही बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बुद्धराम की हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों ने कई ऑपरेशन की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें