फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास में एक को सात साल कैद

Fri, 25 Oct 2013 12:51 AM IST
अमर उजाला मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को सात साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी के खिलाफ थाना मटौर पुलिस ने मई 2011 में परचा दर्ज किया था। इसकी सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी अमर उर्फ सोनू निवासी सोलन, हिमाचल प्रदेश को सात साल की कैद की सजा सुनाई।
विज्ञापन



जीजीएस कॉलेज, खरड़ की डायरेक्टर बलजीत कौर निवासी फेज 3बी1 की शिकायत पर थाना मटौर पुलिस ने परचा दर्ज किया था। बलजीत कौर ने पुलिस को बताया था कि वह आठ मई 2011 की शाम स्विफ्ट कार से बेटी पारुल व बेटे मनकीरत के साथ जा रही थीं। तभी, कोठी नं.106 के सामने एक युवक ने पिस्टल से कार पर फायर कर दिया। वे लोग कार से निकल कर भागे तो उसने दोबारा गोली चलाई, जो मनकीरत को लगी।

इसके बाद वह युवक उनकी कार लेकर फरार हो गया था। कुछ दिन बाद सोलन पुलिस ने आरोपी अमर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ और मोहाली पुलिस उसे यहां ले आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें